Monday, December 7, 2009

स्ट्रेच मार्क्स को अलबिदा कहें

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी का सामना लगभग हर महिला को करना पड़ता है। हालांकि कुछ बातों को ध्यान में रखकर चलें, तो इनसे निजात पाना
मुश्किल नहीं है।

स्ट्रेच मार्क्स से लगभग हर महिला परेशान होती है। ये तब पड़ते हैं, जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है और इस दौरान मिडल लेयर्स के फा‌इबर्स ब्रेक हो जाते हैं। ये अक्सर प्रेग्नेंसी, बॉडी बिल्डिंग, एक्स्ट्रा वेट गेन और कभी-कभार उम्र बढ़ने के साथ भी आ जाते हैं। हालांकि इनसे निजात पा‌ई जा सकती है, लेकिन इसके लि‌ए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका अच्छी डा‌इट व एक्सरसा‌इज है। दर‌असल, एक्सरसा‌इज से मसल्स व स्किन मजबूत होते हैं, जिससे ऐसी स्किन पर आसानी से निशान नहीं पड़ते। पेट के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने के लि‌ए रेग्युलर क्रंचेज करें। उठक-बैठक करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। पैर उठाकर था‌इज तक ला‌एं। यह एक्सरसा‌इज भी स्ट्रेच मार्क्स को काफी हद तक कम करती है। इस एक्सरसा‌इज के साथ अगर आप ला‌इट वेट्स के साथ करेंगी, तो स्ट्रेच मार्क्स और जल्दी ठीक होंगे। एक दिन छोड़कर दिन में 30 बार इस एक्सरसा‌इज को करें। इसको तीन सेट में करने से नतीजे और भी बेहतर होंगे। हालांकि यह मानकर चलें कि टांगों के स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल खत्म नहीं कि‌ए जा सकते, केवल कम कि‌ए जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

I EXPECT YOUR COMMENT. IF YOU FEEL THIS BLOG IS GOOD THEN YOU MUST FORWARD IN YOUR CIRCLE.