नर्मदा क्रिएटिव प्रा० लि० दिल्ली स्थित एक ऐसी कंपनी है जिसने रचनात्मकता उत्पन्न करने की शक्ति वाले समूह को संयोजित कर अपने आपको स्थापित किया है । कंपनी का का मुख्य ध्येय ऐसे कार्यक्षेत्र में प्रवेश करना है जिससे उसका वर्णन महसूस किया जा सके । कंपनी का मुख्य कार्य वेबसाइट निर्माण एवं रखरखाव, ज्योतिष परामर्श तथा मैरिज ब्यूरो पोर्टल ( samaychakra.com , 7 pherenet.com) मीडिया कंसलटेंसी तथा ऑनलाइन हिंदी मासिक पत्रिका (samaydarpan.com) का प्रकाशन आदि है ।
Monday, August 3, 2009
२०१५ में कैसा होगा भारत?
विश्व बैंक ने भारत में गरीबी के बारे में जो आँकड़े पेश किए हैं, वे आँखे खोलने वाले हैं । विश्व बैंक संस्था के अनुमान के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे रहनेवाली आबादी के प्रतिशत के रूप में देखा जाय तो भारत की स्थिति केवल अफ्रीका के सब-सहारा देशों से ही बेहतर है । बैंक ग्लोबल इकॉनॉमिक प्रॉस्पेक्टस फॉर २००९ शीर्षक से जारी रिपोर्ट भारत के ‘शाइनिंग इंडिया’ के पीछे की हकीकत बयान करती है । बैंक का अनुमान है कि २०१५ तक भारत की एक तिहाई आबादी बेहद गरीबी (१.२५ डॉलर प्रतिदिन से कम आय) में अपना गुजारा कर रही होगी । भारत में अत्यंत दरिद्रता में जीवन गुजारने वाले लोगों की तादाद १९९० में ४३.६ करोड़ (५१.३%) और २००५ में ४५.६ करोड़ (४१.६%) थी जो २०१५ में ३१.३ करोड़ (२५.४%) रहने का अनुमान है । वहीं पाकिस्तान ने अपने बजट में गरीबों का प्रतिशत घटाने की दिशा में कोई कारगर कदम उठाने के बजाय अपने रक्षा एवं परमाणु बजट को दिन-प्रतिदिन बढ़ाया है । उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भारत और पाकिस्तान के स्थिति एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत है । पाकिस्तान का हर कदम भारत के खिलाफ और उल्टा सोचने में ही बीतता है । पाकिस्तान जेहाद एवं आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा कश्मीर खटराग के अलावा ज्यादा सोंच भी नहीं सकता है । पाकिस्तान के राष्ट्रपति की तालिबान एवं आतंकवाद को संरक्षण देने की स्वीकरोक्ति से तो स्थिति पूर्णतः स्पष्ट हो चुकी है । आज नहीं तो कल पाकिस्तानी अवाम को अपने विकास एवं मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आंदोलन की शुरूआत किए बिना दूसरा कोई रास्ता नहीं हैं ।
yadi nijikaran ki jagah saarkar apne system ko sudhar kar kaam kare to logo ko aesa din nahi dekha hoga
ReplyDelete